हमारा प्रयास हिंदी विकास आइये हमारे साथ हिंदी साहित्य मंच पर ..

दिल अब दिल नहीं (ग़ज़ल) सन्तोष कुमार "प्यासा"

>> रविवार, 20 नवम्बर 2011

मेरा दिल अब दिल नहीं, एक वीरान सी बस्ती है
रूठ गई खुशियाँ, बेबसी मुझपर हंसती है
क्या था मेरा क्या पता, क्या है मेरा क्या खबर
खुद से हूँ खफा अब मै, लुट गई मेरी हस्ती है
ये जिंदगी है बोझ मुझपर या जिंदगी पर बोझ मैं
न चैन की सांसे मयस्सर मुझे, न मौत ही सस्ती है
तुफानो में गर मैं घिरता तो फक्र करता हार पर
मझधार में नहीं यारो, किनारे पर डूबी मेरी कस्ती है

आपका आना अच्छा लगता है

free counter

Footer

हिन्दी साहित्य मंच पर आप हिन्दी साहित्य ही सभी विधाओ को प्रकाशित करा सकते हैं । आप हमसे जुड़ने के लिए इस अतंरजाल पते पर संपर्क करें-hindisahityamanch@gmail.com. । हमारे इन मोबाइल नं पर भी आप संपर्क कर सकते हैं -07869206597, 09457582334 । हिन्दी साहित्य मंच पर आपका स्वागत है । हमारे प्रयास में भागीदारी बने ।

- Powered and Maintained by हिंदी होस्ट HindiHost.com The Professional Domain Hosting and Design by HindiHost.com

Back to TOP