हमारा प्रयास हिंदी विकास आइये हमारे साथ हिंदी साहित्य मंच पर ..

इंसान दुनिया में आता है और चला जाता है---------------[कुलदीप कुमार मिश्र ]

>> बुधवार, 10 फरवरी 2010

इंसान दुनिया में आता है और चला जाता है,


लेकिन वह जाने के लिया आता है और आने के लिया जाता है,


वह रोता हुआ आता है और रोता हुआ जाता है,


पर क्या कभी सोचा है आपने सबसे ज्यादा वह किसे सताता है,


देती है जो जन्म उसे और इस दुनिया में लाती है,


ख़ुद तो जगती है रातों को, लोरी गा उसे सुलाती है,


वह तो भूखी रहती है लेकिन बच्चे को दूध पिलाती है,


खिला-पिला कर बड़ा करे और उसको खूब पढाती है,


और यह सब करने में वह ख़ुद को भूल जाती है,


आंखों में सपने होते हैं, दिल में होते हैं अरमान,


इसीलिए वह अपनी सारी खुशिया कर देती है दान,


दान में खुशिया दे देती है ले लेती है सारे गम,


होती है ममता उसकी नहीं किसी से कम,


इस सबके बदले में बेटा देता है क्या माँ को,


यही समझना है हम सबको, यही सोचना है हम सबको।

7 comments:

हिन्दी साहित्य मंच 10 फरवरी 2010 9:16 am  

आज की मौजुदा स्थिति को आपने बखुबी चित्रित किया है , मार्मिक रचना के लिए बधाई ।

Mithilesh dubey 10 फरवरी 2010 9:17 am  

कुलदीप जी आपकी रचना बेहद मार्मिक लगी , दिल को छू गयी आपकी रचना ।

neeshoo 10 फरवरी 2010 9:19 am  

कुलदीप जी आपने सच्चाई को उकेर कर रख दिया इस रचना के माध्यम से । आपको बहुत-बहुत बधाई देंना चाहूंगा इस उम्दा रचना के लिए ।

जय हिन्दू जय भारत 10 फरवरी 2010 9:20 am  

बेहद सुन्दर व मार्मिक रचना ।

संगीता पुरी 10 फरवरी 2010 11:56 am  

cुत सुंदर .. अति मार्मिक रचना !!

RaniVishal 10 फरवरी 2010 6:57 pm  

कुलदीप जी,इस रचना ने सोचने को मजबूर भी किया और जब सोचा तो दिल भि दुखा.....आभार!
सादर
http://kavyamanjusha.blogspot.com/

Udan Tashtari 10 फरवरी 2010 6:59 pm  

सुन्दर रचना..दिल को छूती हुई.

आपका आना अच्छा लगता है

free counter

Footer

हिन्दी साहित्य मंच पर आप हिन्दी साहित्य ही सभी विधाओ को प्रकाशित करा सकते हैं । आप हमसे जुड़ने के लिए इस अतंरजाल पते पर संपर्क करें-hindisahityamanch@gmail.com. । हमारे इन मोबाइल नं पर भी आप संपर्क कर सकते हैं -, 09457582334 । हिन्दी साहित्य मंच पर आपका स्वागत है । हमारे प्रयास में भागीदारी बने ।

- Powered and Maintained by हिंदी होस्ट HindiHost.com The Professional Domain Hosting and Design by HindiHost.com

Back to TOP