हमारा प्रयास हिंदी विकास आइये हमारे साथ हिंदी साहित्य मंच पर ..

कौन तेरा मार्ग रोके?-----(अभिषेक )

>> शुक्रवार, 3 फरवरी 2012


पश्चिम से
उन्मुक्त लहर आई है ,
खजूर के वो पेड़ के
मधुर मिलन की खबर लायी है!

तूफ़ान ने तो दो
पेड़ो को मिला दिया !
जो हम नहीं कर सकते
उन्होंने सिखा दिया !

प्रेम भी तो तूफ़ान है
सदभावनाओं की खान है
जो
अन्दर से भी
पाताल के बहते
निर्झर के जैसा है!

और
शक्ति अपार उस
तांडव जट्टाधारी से
प्रकट हो तो वो
एक प्रलय के जैसा है !

जो हुआ ऐसा अंत
तब
कौन ये विधान रोके?
कौन ये तूफ़ान रोके?

वो डूबता सूरज
भी आ गया है
अब सवार हो
अपने श्वेत घोड़े पर !

इस अनोखे दृश्य के
होंगे हम मनुहारी
साक्षी होगा स्वयं
इस काल का पहर !

गगन और धरा
हो जायेंगे संग संग
तब
कौन ये साकार रोके
कौन ये एकाकार रोके ?

क्षितिज समेटे हैं
कुछ लाल ,पीले
वैगनी ,हरे रंगों को
जो सूरज और वर्षा के
उत्त्साह्पूर्ण नृत्य
और धुल -कणों के
पुष्प वर्षा से निर्मित है


धरा -नभ के मिलन हेतु वो
एक सेज सजाते हैं क्षितिज पर
और बादलों के सफ़ेद टूकड़ों से
आलोकित है

इतने विहंगम दृश्यों
का जब अवलोकन है
तब
कौन ये बहार रोके?
कौन ये मनुहार रोके?

जा ,
गगन और धरा आज एक हो जायेंगे
इन्द्रधनुषी झूले पर
बादलों के आवारण में ,
आज,
तू भी बढ़
अपने मंजिल पर अब !

तुझे बढ़ना है अपने
लक्ष्य के आरोहन में
साहस का रंग संग तेरे है जब !

अंगद की अडिगता का
तुझे जब भान है
तब
कौन ये उद्घोष रोके?
कौन ये जोश रोके?

वो
तुझे ढूंढ़ लेगी
तेरे आहट को सुन लेगी
ज्यों
तेरा और उसका मिलन
इसी धरा पर ही होना है !

खोये है तुने
सतरंगी सपने को
अब अपने प्रियवर को
तुझको न खोना है

अब बढ़ते जा अनवरत
उस दिव्य प्रकाश के ही ओर!
इस आशा के संग कि
जग का नहीं कोई छोर!
सारी दुआएं हैं उसकी तेरे जब संग
तब
कौन तेरा मार्ग रोके?
कौन तेरा भाग रोके?

Read more...

सम्वेदना ये कैसी?---(श्यामल सुमन)

>> मंगलवार, 24 जनवरी 2012

सब जानते प्रभु तो है प्रार्थना ये कैसी?
किस्मत की बात सच तो नित साधना ये कैसी?

जितनी भी प्रार्थनाएं इक माँग-पत्र जैसा
यदि फर्ज को निभाते फिर वन्दना ये कैसी?

हम हैं तभी तो तुम हो रौनक तुम्हारे दर पे
चढ़ते हैं क्यों चढ़ावा नित कामना ये कैसी?

होती जहाँ पे पूजा हैं मैकदे भी रौशन
दोनों में इक सही तो अवमानना ये कैसी?

मरते हैं भूखे कितने कोई खा के मर रहा है
सब कुछ तुम्हारे वश में सम्वेदना ये कैसी?

बाजार और प्रभु का दरबार एक जैसा
बस खेल मुनाफे का दुर्भावना ये कैसी?

जहाँ प्रेम हो परस्पर क्यों डर से होती पूजा
संवाद सुमन उनसे सम्भावना ये कैसी?

Read more...

आपका आना अच्छा लगता है

free counter

Footer

हिन्दी साहित्य मंच पर आप हिन्दी साहित्य ही सभी विधाओ को प्रकाशित करा सकते हैं । आप हमसे जुड़ने के लिए इस अतंरजाल पते पर संपर्क करें-hindisahityamanch@gmail.com. । हमारे इन मोबाइल नं पर भी आप संपर्क कर सकते हैं -07869206597, 09457582334 । हिन्दी साहित्य मंच पर आपका स्वागत है । हमारे प्रयास में भागीदारी बने ।

- Powered and Maintained by हिंदी होस्ट HindiHost.com The Professional Domain Hosting and Design by HindiHost.com

Back to TOP